नोएडा, मई 25 -- नोएडा। रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के मौके पर उनकी जीवन यात्रा से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई। सेक्टर-116 स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदर्शनी का उदघाटन विधायक पंकज ने किया। उन्होंने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर ने शस्त्र और शास्त्र दोनों में दक्षता प्राप्त कर नारी शक्ति का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया जो युगों-युगों तक प्रासंगिक रहेगा। उन्होंने 30 वर्षों तक सुशासन चलाकर छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य की भावना को आगे बढ़ाया। इस मौके पर नोएडा भाजपा अध्यक्ष महेश चौहान, प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम, सुषमा सिंह, राकेश शर्मा, विनोद शर्मा, संजय बाली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...