हापुड़, मार्च 21 -- वींरागना आवंतिका बाई लोधी के 167 वें शौर्य दिवस पर सर्वसमाज के लोगों ने पुष्प अर्पित करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलकर सामाजिक कुरातियों से बचने का संकल्प लिया। गढ़ में तहसील रोड किनारे स्थित श्रीकृष्ण श्याम सुंदर शनि धाम मंदिर प्रांगण में गुरुवार को वीरांगना आवंतिका बाई लोधी का शौर्य दिवस परंपरागत ढंग में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। समाजसेवी पंकज लोधी के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना रानी अवंतिका बाई लोधी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्व हिंदू राष्ट्रीय सेना, राष्ट्रीय लोधी महासभा, व्यापार मंडल, अहेरिया समिति, ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय जाट महासभा, प्रजापति संगठन, यादव महासभा, बाल्मीकि संघ और जाटव सभा के प्रतिनिधि मौजूद रहे। विश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.