नवादा, जनवरी 28 -- कौआकोल, एक संवाददाता कौआकोल प्रखंड के रानीबाजार में नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव है। इस बाजार में दर्जनों सुदूरवर्ती गांवों के ग्रामीण अपनी आवश्यक समानों की खरीदारी करने प्रतिदिन आते हैं। जिनसे बाजार में लाखों का कारोबार होता है। पर इस बाजार में उन ग्राहकों के लिए सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। पीने के पानी, शौचालय, यात्री शेड तथा सुरक्षा जैसी समस्याएं व्यापारियों के साथ ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बाजार में साफ सफाई नाम की कोई चीज नहीं रहने से सड़कों के किनारे गंदगी पसरा रहता है। कूड़े- कचड़े आदि का कोई उचित प्रबंधन नहीं होने के कारण ग्राहकों को कचड़े की ढेर पर से ही गुजरना लाचारी बनी हुई है। बाजार में कहीं पीने की पानी की व्यवस्था नहीं है। दूरदराज से बाजार करने आने वाले ग्राहकों को बोतल वाला पानी खरीद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.