रिषिकेष, जनवरी 4 -- मृत लोगों के रजाई-गद्दों में नई कपास मिलाकर उन्हें महंगे दामों पर बेचने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में एक आरोपी ने इस तरह के रजई-गद्दे इकट्ठा कर पिता-पुत्र को सप्लाई करने की बात कही है। वहीं, इस मामले में बजरंग दल के सदस्यों ने भी दुकान पर हंगामा किया। रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक अमित सिंह निवासी डांडी ने तीन दिसंबर को तहरीर दी। बताया कि कुछ लोग ऋषिकेश में मृत लोगों के रजाई-गद्दों को एकत्र कर उसमें नई कपास मिलकर स्थानीय लोगों को महंगे दामों पर बेच रहे हैं, जिससे न सिर्फ लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है, बल्कि समाज में आक्रोश भी पनप रहा है। थानाध्यक्ष विकेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर तत्काल रानीपोखरी स्थित मंसूरी क्लाथ हाउस पर दबि...