हरिद्वार, फरवरी 19 -- रानीपुर क्षेत्र से एक किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सुमन नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 17 फरवरी से लापता है। घटना के समय वह और उनके पति किसी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर चार वर्षीय छोटा बेटा मौजूद था। इसी दौरान उनकी बेटी घर से कहीं चली गई। जब वे लौटे तो बेटी घर पर नहीं मिली। आसपास के रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस से संपर्क किया गया। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...