पाकुड़, जनवरी 3 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर परगना नदी पुल के पास से एक टेम्पो चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार साहेबगंज जिला के ग्राम बड़ासियासी निवासी किशोर कुमार अपने टेम्पो संख्या जेएच 18 पी 4731 को लेकर दिनांक 01 जनवरी को भाड़े पर बरहेट से डांगापाड़ा जा रहा था। इसी दौरान शौच जाने के लिए उसने रानीपुर परगना नदी पुल के पास सड़क किनारे टेम्पो खड़ा किया। करीब 20-25 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो देखा कि टेम्पो वहां से गायब था। इसके बाद उसने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। लेकिन टेम्पो का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद पीड़ित चालक ने थाना में इसकी सूचना देते हुए लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने प्रशासन से जल्द से जल्द टेम्पो बरामद करने की मांग की है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.