अररिया, दिसम्बर 1 -- रानीगंज। एक संवाददाता। इन दिनों ठंड शुरू होते ही रानीगंज रेफ़रल अस्पताल में हर दिन में ओपीडी में सौ से डेढ़ सौ मरीजों का इलाज किया जाता है। वहीं करीब 30 से 50 मरीज इमरजेंसी में हर रोज घटना व दुर्घटना सहित अन्य रोगों से पीड़ित लोग इलाज के लिए पहुंचते है। लगभग एक दर्जन से अधिक गर्भवती महिलाओं का प्रसव रोजाना किया जाता है। पिछले महीने रानीगंज रेफ़रल अस्पताल में पांच सौ गर्भवती महिलाओं का प्रसव करवाया गया है। पूरे प्रखंड के सभी एपीएससी, एचडब्ल्सूसी को मिलाकर हर महीने लगभग 20 से 25 हजार लोगों का इलाज किया जाता है। इतने मरीजों के इलाज के लिए रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के लगभग पांच लाख की आबादी में केवल तीन एमबीबीएस डॉक्टर है। इतनी बड़ी आबादी में दस आयुष डॉक्टर है। जबकि केवल रानीगंज रेफ़रल अस्पताल में दस एमबीबीएस डॉक्टर की आवश्यकता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.