अररिया, मार्च 30 -- रानीगंज। एक संवाददाता शनिवार को रानीगंज नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद रुपा देवी की अध्यक्षता में कार्यपालक पदाधिकारी के साथ साथ सभी वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की गयी। इस बैठक में साल 2025 - 26 के लिए 70 करोड़ 38 लाख 16 हजार 985 रुपये का बजट बनाया गया है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट का प्राक्कलन तैयार कर सामान्य बोर्ड से पारित करते हुए नगर विकास विभाग को भेजा जायेगा। विभाग से राशि मिलने पर विकास कार्यो में खर्च किया जायेगा। रानीगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि रानीगंज नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा, बेलकम गेट, साइन बोर्ड आदि कार्य करवाया जायेगा। बैठक में नगर पंचायत के लगभग सभी वार्डो के वार्ड पार्षद मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.