अररिया, मार्च 31 -- रानीगंज, एक संवाददाता पचीरा पंचायत के वार्ड चार में शनिवार की देर रात आग लगने से दो घर जलकर खाक हो गये अगलगी की इस घटना में दो मवेशियों की भी झूलसकर मौत हो गयी है। अगलगी की इस घटना में करीब दो लाख से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान है। अग्निपीड़ित बागमती देवी ने बताया कि शनिवार की देर रात अचानक घर से आग की तेज लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जबतक कुछ समझ पाते तबतक आग की चपेट में आने से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गयी। आग की चपेट में आने से कुर्सी, टेबल, चौकी, किबाड़ी आदि जलकर खाक हो गया। आग को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया। अग्निपीड़ित ने प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.