पटना, मार्च 27 -- राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने दाखिल-खारिज के मामले में अनियमितता की शिकायत पर सख्त रुख अख्तियार किया है। मंत्री के निर्देश के बाद अररिया जिले के रानीगंज के सीओ (अंचलाधिकारी) प्रियव्रत कुमार को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। उन पर दाखिल खारिज के एवज में अपने एवं अपने एक परिचित के बैंक खाते के माध्यम से रुपये लेने का आरोप है। मंत्री ने बताया कि सीओ के खिलाफ प्राप्त परिवाद पत्रों में पद का दुरुपयोग करने, सरकारी काम दाखिल-खारिज की स्वीकृति या अस्वीकृति के एवज में स्वयं एवं अपने परिचित अनुनय कुमार के बैंक खाते में पैसे लेने की शिकायतें मिली थी। परिवादी ने अपने आवेदन में 2.75 लाख रुपये सीओ और दो लाख रुपये अनुनय कुमार के खाते में जमा कराए थे। जिलास्तर पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.