अल्मोड़ा, मई 12 -- कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी लापता है। पुलिस के मुताबिक किशोरी के भाई ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि उसकी 16 वर्षीय बहन शनिवार सुबह दस बजे से लापता है। तमाम जगह तलाश के बाद भी बहन का कुछ पता नहीं चल रहा है। भाई ने लापता बहन को तलाशने की गुहार लगाई है। मामले में कोतवाल अशोक धनकड़ ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.