अल्मोड़ा, जुलाई 16 -- क्षेत्र में हरेला पर्व धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाया गया। हरियाली, समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक इस त्यौहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। बच्चे भी उत्साहित नजर आए। सुबह पूजा अर्चना के बाद हरेला काटकर देवताओं को अर्पित किया गया। इसके बाद हरेला शिरोधार्य किया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ तमाम अनुष्ठान भी हुए। सुख समृद्धि की कामना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...