अल्मोड़ा, अक्टूबर 1 -- रामनवमी के अवसर पर जगह जगह कन्या पूजन का आयोजन किया गया। घरों में सुबह से ही लोगों ने तमाम अनुष्ठानों के साथ कन्या पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं दुर्गा पूजा महोत्सव पंडालों में भी हवन, यज्ञ और कन्या पूजन के साथ तमाम अनुष्ठान हुए। बुधवार को गांधी चौक, बैंक बिल्डिंग परिसर, खनियां, चौबटिया स्थित दुर्गा पंडालों पर सुबह से ही तमाम अनुष्ठान हुए। भजन कीर्तनों से पूरा माहौल देवमयी हो गया। पंडालों पर कन्या पूजन का आयोजन हुआ। लोगों ने हवन और यज्ञ में भी शिरकत कर सुख समृद्धि की कामना की। केमू स्टेशन पर टैक्सी यूनियन की तरफ से आयोजन हुआ। जिसमें विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने भी शिरकत की। महिलाओं की टोलियों ने भजन कीर्तन किए। कल गुरुवार को मां के डोले की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसी के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.