हरिद्वार, जनवरी 30 -- रोशनाबाद में राज्य स्तरीय अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता के पहले दिन रानीखेत, नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत आठ टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। शुक्रवार को जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हॉकी स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया। चार दिनी इस प्रतियोगिता में 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। उत्तरकाशी और रानीखेत के बीच पहला मैच हुआ, जिसमें रानीखेत ने 3-1 से शानदार जीत हासिल की। दूसरे मैच में यूएसनगर ने अल्मोड़ा को 7-0 से हराया। तीसरे मैच में नैनीताल ने टिहरी को 8-0 से शिकस्त दी। चौथे मैच में पिथौरागढ़ ने हल्द्वानी को 1-0 से हराया। पांचवें मैच में अल्मोड़ा ने उत्तरकाशी को 1-0 से मात दी। छठे मैच में यूएसनगर ने रानीखेत को 6-0 से ...