अल्मोड़ा, फरवरी 22 -- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला रानीखेत क्रिकेटर्स ने जीता। उन्होंने रानीखेत क्लब की टीम को हराया। हर्ष गोयल ने बताया कि सीनियर पुरुष वर्ग की यह लीग हल्द्वानी में खेली जा रही है। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आल राउंड प्रदर्शन के लिए रानीखेत क्रिकेटर्स के मानव यादव को दिया गया। निर्णायक की भूमिका शिवम पांडे और विनोद पंतोला ने निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...