अल्मोड़ा, जनवरी 16 -- अंडर 19 जिला लीग के पांचवे मुकाबले में रानीखेत क्रिकेटर्स ने सर्विसेज क्लब अल्मोड़ा को 237 रन से हराया। रानीखेत क्रिकेटर्स ने टॉस जीत कर निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 404 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्विसेज क्लब की टीम 31.4 ओवर में 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यहां समाजसेवी संजय बिष्ट, संजय मेहरा, हेमंत बिष्ट, हर्ष गोयल, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, धीरज वर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...