अल्मोड़ा, फरवरी 15 -- नगर में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। आए दिन नगर के बाजार में रात में गुलदार चहलकदमी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रहा है। गुलदार की सक्रियता से लोगों में भय का माहौल है। बता दें कि लंबे समय से गुलदार नगर के आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। केमू स्टेशन, सुदामापुरी, राजपुर, किलघर, नंदा देवी आदि क्षेत्रों में गुलदार की चहलकदमी लोगों में भय बना रही है। शनिवार रात गुलदार जरूरी बाजार क्षेत्र में चहलकदमी करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तत्काल गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है। गुलदार की चहलकदमी की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। शनिवार रात गुलदार जरूरी बाजार में शिकार की तलाश में घूमता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा वह कुत्तों के पीछे भी भागता नजर आ रहा है। वन ...