अल्मोड़ा, जून 16 -- रानीखेत। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही अब गुलदार नगर क्षेत्र में भी सक्रिय हो गया है। आबादी क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। दो दिन पूर्व रात्रि में बाजार क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हुई हैं। गुलदार की धमक से दहशत बढ़ने लगी है। लोगों का कहना है कि पुराने सीतापुर नेत्र अस्पताल के बदहाल परिसर में गुलदार के छिपने का अड्डा बना हुआ है। वहां बड़ी बड़ी झाड़ियां उगी हैं। पास ही आबकारी मोहल्ला है, जहां बच्चे खेलते रहते हैं। इसके अलावा राजुपरा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गुलदार की सक्रियता बनी है। कुछ मवेशियों और आवारा कुत्तों को भी गुलदार निवाला बना चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.