अल्मोड़ा, जुलाई 21 -- शुद्ध गंगा जल लेकर लौटे मजखाली और कोट्यूड़ा गांव के कावड़ियों का श्रद्धालुओं ने जय जवान जय किसान पार्क पर जोरदार स्वागत किया। सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मजखाली और कोट्यूड़ा से कई शिव भक्त कांवड़ यात्रा पर गए थे। इधर अब कांवड़िए जल लेकर वापस लौट आए हैं। उनका जगह जगह स्वागत किया गया। स्वागत में बम भोले के जयकारों के साथ महिलाएं भी भजन कीर्तन करते हुए चल रही थी। कांवड़ियों ने सोमवार की सुबह अपने अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों में शुद्ध गंगा जल से जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों का स्वागत करने वालों में चिलियानौला नगर पालिका के सभासद सुंदर कुवार्बी, त्रिलोक सिंह सहित कई महिला श्रद्धालु थे। उधर, द्वारसौं क्षेत्र के मंदिरों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.