अल्मोड़ा, मार्च 4 -- रानीखेत में पली प्रीति और रीति दो जुड़वा बहनों ने टोक्यो में पूरे भारत वर्ष का मान बढ़ाया है। दोनों बहनों ने विश्व की छह मेजर मैराथन में शानदार प्रदर्शन कर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है, इसके साथ ही उनका नाम सिक्स स्टार फिनिशर की श्रेणी में भी दर्ज हो गया है। विश्व की आठ विलियन जनसंख्या में से 17679 व्यक्ति अब तक सिक्स स्टार फिनिशर की श्रेणी में शामिल हैं। इनमें से 5979 महिलाएं शामिल हैं। 47 वर्षीय प्रीति घोष और रीति सहाय सेवानिवृत्त ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी की पुत्रियां हैं। फौजी माहौल में परवरिश पाने के बाद दोनों ने दिल्ली आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। एमबीए करने के बाद प्रीति अमेरिका में बैंक में कार्यरत हैं। जबकि रीति दिल्ली में अपना व्यावसाय करती हैं। 47 वर्ष की आयु में मैराथन जीतकर दोनों बहनों ने न केवल भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.