घाटशिला, मार्च 18 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत मधुआबेड़ा गांव में सोमवार से 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। जबकि रविवार की देर शाम शंख घंटा के साथ पुजारी ने राधा कृष्ण की मूर्ति रसिक जीवन मंदिर बेंदा गांव से लाकर हरि मंडप में स्थापित की। पूजा-अर्चना कर हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ। यहां पूजा के लिए सैकड़ों भक्त जुटे थे। भक्तिमय हुआ पूरा वातावरण। मंडप प्रांगण में राधे-राधे की गूंज सुनाई दे रही थी। कृष्ण तिलक से सजे भक्तों के माथा सजा हुआ था और भक्ति गीतों की मधुर धुन वातावरण को दिव्यता से भर रही हैं। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे-सभी भगवान की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। कमेटी द्वारा की जा रही व्यवस्था की भी सराहना हो रही है। साफ-सफाई, भंडारे की सुचारू व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.