काशीपुर, फरवरी 3 -- काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित उत्तराखंड विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र की ओर से आठ फरवरी को विद्यार्थियों के लिए एक अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को अध्ययन केंद्र में दी जाने वाली सुविधा और सेवा के बारे में बताया जाएगा। वहीं विद्यार्थियों को परामर्श सत्रों, परीक्षा कार्यशाला, प्रयोगात्मक कार्य आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी और इसके ओर से संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी बताया जाएगा। अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. महिपाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को प्रतिभाग करना चाहिए। क्योंकि इसमें विद्यार्थियों की कई समस्याओं और शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.