आगरा, फरवरी 2 -- नेपाल में आयोजित एसबीकेएफ इंटरनेशनल गेम्स में तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। आगरा के वरिष्ठ तैराक राधेश्याम गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए राधेश्याम गुप्ता ने 75 प्लस आयुवर्ग में 50 मी ब्रेस्टस्ट्रोक, 100 मी ब्रेस्टस्ट्रोक, 50 मी बैकस्ट्रोक में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते। स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें मेडल व प्रमाण पत्र मिले। उनके शानदार प्रदर्शन पर जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष राहुल पालीवाल, सचिव उमेश शर्मा, संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, मनीष सिंह, विशाल कुमार, प्रशांत पटेल, रूपाली, अमर अवस्थी, आशीष, रामकृष्ण, मो. यामीन, अथर्वी, कार्तिक ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...