बाराबंकी, फरवरी 6 -- निन्दूरा। राधा- कृष्ण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण किया गया। भ्रमण के के दौरान स्थानीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने श्रीराधे-कृष्ण की प्रतिमा पर फूलों की वर्षा कर मंगल कामनाएं की। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मल्लावां स्थित पंच पकरिया देवी मंदिर पर राधा कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शुक्रवार को नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद व जय श्री राधे-कृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर खिझना रोशनपुर पंच पकरिया आदि गांवों का चक्रमण किया गया। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर प्रतिमा का स्वागत किया। इस मौके पर प्रकाश श्रीवास्तव, राजे...