मुरादाबाद, फरवरी 10 -- राधास्वामी सत्संग, ब्यास के श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सहारनपुर से लखनऊ के बीच विशेष गाड़ी चलेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 04552 सहारनपुर-लखनऊ 24 फरवरी को चलेगी। सहारनपुर से निकलने वाली इस ट्रेन का स्टॉपेज रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर के बाद लखनऊ होगा। इसी तरह वापसी में ट्रेन 04551 एक मार्च को आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...