बरेली, फरवरी 10 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। राधा स्वामी सत्संग ब्यास श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे 24 फरवरी और एक मार्च को सहारनपुर-लखनऊ सहारनपुर (04552-04551) स्पेशल ट्रेन चलाएगी। ट्रेन का स्टॉपेज बरेली जंक्शन पर भी होगा। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया, (04552) सहारनपुर-लखनऊ स्पेशल सहारनपुर से 24 फरवरी की रात 21:30 बजे चलेगी, यह ट्रेन रुड़की 22:12, मुरादाबाद 12:45 बजे, बरेली जंक्शन 2:17 बजे, शाहजहांपुर 3:26 बजे और लखनऊ सुबह 6:30 बजे पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 04551 लखनऊ से एक मार्च को रात 21:00 बजे, शाहजहांपुर 12:08 बजे, बरेली 1:10 बजे,मुरादाबाद 2:55 बजे, रुड़की 5:45 बजे और सहारनपुर सुबह 7:00 बजे पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.