पाकुड़, सितम्बर 1 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के हाटपाड़ा स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिवमंदिर परिसर स्थित राधा-माधव मंदिर में रविवार को राधा अष्टमी पर्व के अवसर पर राधा रानी की पूजा-अर्चना व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। पुरोहित ललित तिवारी एवं विष्णु पंडा ने संयुक्त रुप से पूरे विधि-विधान पूर्वक ढंग से राधा रानी की पूजा-अर्चना संपन्न कराया। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा रानी का जन्मोत्सव मनाए जाने की पुरानी परंपरा चली आ रही है। इस दिन राधा रानी का अवतरण हुआ था। राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर पूजा अर्चना के वक्त पीली मिठाई, रबड़ी, दही-अरबी की सब्जी, पंचामृत तथा मालपुआ का भोग चढ़ाया गया। इस अवसर पर राधा-माधव मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। पूजनोपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.