मथुरा, जनवरी 29 -- नगर के सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में ठाकुर राधा दामोदर लाल का 484 वां प्राकट्य महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम मंदिर के सेवायतों के द्वारा ठाकुर राधा दामोदर के उत्सव के विग्रहों का विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण के मध्य पंचामृत से महाभिषेक किया गया। मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी और आचार्य पूर्ण चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के सेवायतों के द्वारा ठाकुर राधा दामोदर लाल के उत्सव विग्रहों का पंचामृत से महाभिषेक किया गया है। जिसमें दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से श्रीविग्रहों का महाभिषेक करने के साथ नवीन पोशाक धारण कराई गई। आचार्य करुण गोस्वामी ने बताया कि सुबह से मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन, मंगल बधाई गायन, साधु वैष्णव सेवा, भजन संध्या और छप्पन भोग का आयोजन...