प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाबागंज ब्लॉक के मालाधर छत्ता स्थित परमेश्वर प्रसाद मेवालाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को संस्थापक एवं पूर्व प्रधानाचार्य मेवालाल वर्मा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रबंधक एवं संरक्षक कुलदीप पटेल ने किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महाविद्यालय, मेवालाल परमेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज तथा बचपन प्ले स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राधा तेरी चुनरी, देश रंगीला, बसंत गीत सहित देशभक्ति एवं सामाजिक संदेश से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कहा कि मेवालाल वर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. केएन ओझा,संरक्षक एवं जिला पं...