रांची, सितम्बर 28 -- रांची। राधा-कृष्ण मंदिर, कृष्णा नगर कॉलोनी में शारदीय नवरात्र की षष्ठी पर रविवार को भक्तों ने सामूहिक रूप से मां की कर्पूर ज्योत जलाई। कुंवारी कन्याओं ने मां के चरणों में चुनरी एवं नारियल भेंट किए। पंडित ज्ञानदेव मिश्रा, चंद्रभान तलेजा और रामचंद्र तलेजा की अगुवाई में मां दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इस क्रम में, 18 घंटे का अखंड जाप 108 भक्तों ने किया, जो सुबह 6:25 बजे से रात 12 बजे तक चला। महाष्टमी से दशमी तक के कार्यक्रम महाष्टमी के दिन सुबह 5 से 6 बजे तक जाप किया जाएगा, और चुनरी एवं नारियल मां के चरणों में भेंट किए जाएंगे। रात्रि 9 से 1008 ज्योत प्रज्वलित की जाएगी, और श्री दुर्गा जागरण मंडली तथा मां भवानी ज्योत सेवा मंडल की ओर से भजन-कीर्तन का कार्यक्रम पूरी रात चलेगा। दशमी के दिन सुबह 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.