रांची, फरवरी 19 -- रांची। राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में फुलेरा दूज के अवसर पर गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। वृंदावन से लाए गए विशेष आभूषणों और मनमोहक पोशाकों से भगवान का शृंगार किया गया। फूलों से सुसज्जित दरबार में श्रद्धालुओं ने भजन-संकीर्तन और पुष्प वर्षा के साथ होली उत्सव का शुभारंभ किया। पुजारी पंडित अरविंद पांडेय ने विधि-विधान से पूजा कराई। सामूहिक महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने इस पर्व को प्रेम और भक्ति का प्रतीक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...