दुमका, फरवरी 22 -- हंसडीहा। हंसडीहा स्थित हटिया रोड में नव निर्मित राधा कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और भक्ति भावना से ओत-प्रोत इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रारंभ हुई। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर जयकारे लगाते हुए हंसडीहा स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। यहां पंडितों द्वारा चंद्र कूप पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया। पूरे वातावरण में शंखनाद और मंत्रोच्चार की गूंज से धार्मिक माहौल बन गया। इसके पश्चात कलश यात्रा शिव मंदिर से निकलकर हंसडीहा के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः राधा कृष्ण मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में पंडितों द्वारा विधिवत कलश की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.