कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से बुधवार को राधा कृष्ण मंदिर तालाब परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा, स्वच्छता और जागरूकता का संदेश प्रसारित करना था। जिला संयोजक अतुल आनंद ने कहा कि परिषद का यह प्रयास विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करने के साथ-साथ उन्हें संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने राधा कृष्ण मंदिर तालाब के चारों ओर साफ-सफाई की तथा एकत्रित कचरे को नगर निगम के सहयोग से निर्धारित स्थान पर निष्पादित किया। यह पहल समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश छोड़ने में सफल रही। एबीवीपी ने सभी नागरिकों से अपील की कि यदि कोडरमा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है, तो प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.