भागलपुर, अगस्त 8 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ियों और मंदिरों में पांच दिवसीय झूलनोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को भक्ति और श्रद्धा से श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ राधा-कृष्ण को झूले पर झुलाया। अनंतराम लेन ठाकुरबाड़ी के पुजारी पंडित रामरतन पाठक ने बताया कि ठाकुर जी को विशेष श्रृंगार कर झूले पर विराजमान किया गया और उन्हें फल व मिठाइयों का भोग अर्पित किया गया। अलीगंज ठाकुरबाड़ी समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ साह ने बताया कि ठाकुर जी को माखन, मिश्री, बादाम, बताशा व पेठा सहित कई पकवानों का भोग चढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि हर शाम की तरह महिला श्रद्धालुओं और स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें राधा-कृष्ण की महिमा का गुणगान हुआ। वहीं, नया बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर के सेवायत समीर कुमार मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.