घाटशिला, फरवरी 2 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत सोनाकड़ा गांव में आयोजित श्री श्री मदन मोहन पूजा के अवसर पर युवा समाजसेवी कुणाल महतो सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा पंडाल पहुंचने पर आयोजन समिति और ग्रामीणों ने कुणाल महतो का स्वागत किया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी लोक-संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे और प्रेम को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्थ महतो, चिन्मय नायक, सुजीत नायक, उत्तम नायक सहित आयोजन समिति के तमाम सदस्य और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.