सोनभद्र, सितम्बर 1 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। राधा-कृष्ण अष्टमी के अवसर पर नगर में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। मुर्धवा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण से रविवार की देर शाम भव्य झांकी और कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। राधा-कृष्ण अष्टमी के अवसर पर रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के बाद मंदिर से राधा-कृष्ण की झांकी सज-धज कर निकाली गई। झांकी के आगे-आगे सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश सिर पर धारण किए श्रद्धा भाव से चल रही थी। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। झांकी यात्रा राधा-कृष्ण मंदिर से निकलकर नगर के प्रमुख मार्गों रेणुकूट बाजार, बस स्टैंड और अन्य स्थानों से होती हुई रेलवे स्टेशन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.