सोनभद्र, अगस्त 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान में स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में रविवार को राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। राधा रानी के जन्मोत्सव पर देर शाम तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की तरफ से हरि नाम संकीर्तन, राधा नाम जप किया गया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित लोग भाव विभोर हो उठे। इसके बाद महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के संरक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, पवन जैन, प्रमोद गुप्ता, राम प्रसाद यादव, राकेश गुप्ता, आनंद मिश्रा, धीरज जलान, सचिन गुप्ता, धर्मेंद्र, बचउ पांडेय, मनोज, आशीष अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.