मथुरा, फरवरी 14 -- राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग एवं शरण आश्रम अस्पताल दयालबाग के चिकित्सकों ने गांव नगला कुंजी में निशुल्क मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में आगरा से आए डॉक्टरों ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर सरन आश्रम अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर एवं एसएन मेडिकल कॉलेज के रिटायर हेड प्रो. एसके सतसंगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कैंप में डॉ. अनूप सिंह, डॉ. रजनी, डॉ. जवाहर गजला, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. शुभी भटनागर, डॉ. शांता आनंद, प्रशांत श्रीवास्तव एवं डॉ. दिनेश कुमार ने मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इसमें नगला बाला, सरकंड खेड़ा, खोदुआ, नगला जमुनी एवं पचावर आदि आसपास के गांवों के लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान दयालबाग से शरद सिन्हा, मथुरा ब्रांच के पूर्व सचिव कोमल प्रसाद, श्री बलभद्र इंटर कॉलेज के सुधाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.