मथुरा, जनवरी 11 -- कड़ाके की ठंड एवं घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था मौसम पर भारी पड़ी। पूरे उत्साह के साथ राधारानी तीन वन परिक्रमा का 26वां सोपान संपन्न हुआ। बीते 25 महीनों से अनवरत चल रही राधा रानी तीन वन परिक्रमा के इस चरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बंसीवट के संत वृंदावन दास महाराज के सानिध्य में शनिवार को परिक्रमा का शुभारंभ सुबह नौ बजे तहसील के मुख्य द्वार से हुआ। परिक्रमा की शुरुआत में घना कोहरा एवं कड़ाके की ठंड के बावजूद इमसें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। परिक्रमा राधारानी मानसरोवर पहुंची। मार्ग में गांव भीम में ग्रामीणों ने परिक्रमा का स्वागत कर बाल भोग वितरित किया। इसके बाद बेलवन महालक्ष्मी मंदिर में परिक्रमार्थियों ने भोजन प्रसादी कर मंदिर में नृत्य एवं गायन किया। वृंदावन दास महाराज ने कहा कि चंद लोगों के स...