साहिबगंज, जनवरी 4 -- उधवा। राधानगर थाना पुलिस ने रविवार को थाना के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से चालकों की जांच कर पता लगाया कि कहीं वह नशे में तो नहीं हैं। पुलिस ने वाहन जांच अभियान के तहत बाइक चालक व चार पहिया वाहनों के चालकों से आवश्यक कागजात की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहनों को जब्त कर परिवहन कार्यालय को कार्रवाई हेतु भेजा गया। मौके पर एएसआई उमेश तिवारी,गंगा प्रसाद यादव आदि थे। फोटो:102, ब्रेथ एनालाइजर से चालक की जांच करते सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक बरहेट । सड़क सुरक्षा माह पर जिला परिवहन विभाग व थाना पुलिस के सहयोग से वाहन जांच अभियान चलाया गया । सड़कों पर आवागमन करने वाले दो पहिया, तीन पहिया,चार पहिया, वाहनों की काग...