भभुआ, मार्च 8 -- हनुमान घाट 61 व पतलोइयां की टीम को 15 रन से होना पड़ा पराजित नौ छक्के व दो चौके उड़ाने वाले अभय मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए (युवा पेज) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल में चल रही क्रिकेट टूर्नामेंट में राधाखांड़ की टीम ने हनुमान घाट की टीम को 61 रनों से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में कसेर की टीम ने पतलोइयां (पड़री-पतलोइयां) टीम को 15 रनों से पराजित किया। राधाखांड़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए निर्धारित आठ ओवर में 5 विकेट खोकर करीब 16.4 के शानदार औसत 131 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनुमान घाट की टीम 28 रन, 11 गेंद के जुझारू पारी के बावजूद 6 विकेट के नुकसान पर महज 70 रनों पर हीं सिमट कर रह गई। राधाखांड़ के अभय को 20 गेंद में 67 रनों की आक्रामक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.