कोडरमा, जुलाई 18 -- सतगावां। प्रखंड मुख्यालय स्थित लाल नगर के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में गुरुवार को साईं भक्तों द्वारा साईं मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शाम को उपस्थित भक्तों ने सामूहिक आरती कर भक्ति भाव से माहौल को गुंजायमान कर दिया। इससे पूर्व साईं भक्तों द्वारा बिस्किट, खीर, पुरी आदि का भोग लगाया गया। आरती के पश्चात चढ़ाए गए प्रसाद का वितरण उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच किया गया। कार्यक्रम में पिंकू सिन्हा, जसवंत सिन्हा, जुगनू कुमार सिन्हा, रणजीत सिंह, विद्यावती, रूमा देवी, रानी सिन्हा, मनजीत कुमार सिन्हा, वर्षा कुमारी, कोमल कुमारी, सुभाष वर्णवाल, सत्येंद्र पोद्दार सहित अनेक भक्त मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.