मथुरा, फरवरी 19 -- मांट। फुलेरा दौज पर भांडीरवन में राधा-कृष्ण के विवाह मनोरथ बड़े श्रद्धा एवं धूमधाम से संपन्न हुए। यहां कई धार्मिक आयोजनों के साथ भजन संध्या के दौरान अबीर, गुलाल और फूलों की होली खेली गई। मान्यता है कि पांच हजार वर्ष पूर्व फुलेरा दौज के दिन ही यहां स्वयं ब्रह्माजी ने राधाकृष्ण का विवाह कराया था। तभी से फुलेरा दौज पर यहां परंपरागत रूप से राधा-कृष्ण विवाह मनोरथ मनाया जाता है। गुरुवार को आयोजित विवाह मनोरथ कार्यक्रम में भांडीरवन से बंसीवट तक भगवान श्रीकृष्ण की भव्य बारात निकाली गई। बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर हजारों श्रद्धालु झूमते-नाचते हुए बारात के साथ चले। भांडीरवन के वटवृक्ष के नीचे सेवायत सोनू दीक्षित एवं इंदु लेखा द्वारा राधा-कृष्ण विवाह की फेरे, कन्यादान सहित अन्य रस्में विधिवत संपन्न कराई गईं। दोपहर को पद्मश्री रमेश...