दरभंगा, अगस्त 19 -- दरभंगा। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को अग्रिम पंक्ति में लाने की लिए पीएम नरेंद्र मोदी तथा केंद्र की एनडीए सरकारी ऐतिहासिक पहल कर रही है। सीपी राधाकृष्णन जैसे योग्य, अनुभवी तथा दक्ष राजनीतिज्ञ का उप राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप चयन करना भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए गठबन्धन का इसका ज्वलंत उदाहरण है। ये बातें दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ गोपाल जी ठाकुर ने सोमवार को बयान जारी कर कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...