मथुरा, जनवरी 12 -- गोवर्धन के राधाकुंड बाईपास पर विगत दिनों तीव्र मोड़ पर हुई भीषड़ सड़क दुर्घटना के बाद अब लोक निर्माण विभाग कुंभकर्णी नींद से जागा है। यहां विभाग ने तीव्र मोड़ एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में करीब दो दर्जन टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनवाए हैं। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड द्वारा मथुरा-गोवर्धन रोड को राधाकुंड-छटीकरा एवं गोवर्धन-बरसाना रोड से जोड़ने के लिए एवं यातायात को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के बाहर निकालने के लिए राधाकुंड बाईपास का नवनिर्माण किया था। इसके निर्माण में पीडब्ल्यूडी द्वारा कई खतरनाक मोड़ बना दिए गए थे। इससे यहां बाईपास पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं। इसी के चलते विगत दिनों यहां राधाकुंड राजवाह के तीव्र मोड़ पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी। अपनी इसी गलती को सुधारने के लिए विभाग ने अब राधाकुंड ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.