मेरठ, नवम्बर 17 -- किठौर। थाना क्षेत्र के राधना इनायतपुर गांव में प्लॉट को लेकर दो पक्षों में शनिवार दोपहर जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पहले पक्ष के जाहिद पुत्र वाहिद ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने भतीजे आबिद के साथ फुरकान, खालिद, माजिद और साजिद से अपने हिस्से का 132 गज का प्लॉट मांग रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के माजिद पुत्र नाजर ने आरोप लगाया कि वह अपने भाइयों खालिद और फुरकान के साथ निर्माण कार्य कर रहा था। तभी जाहिद, राशिद, याह्या, मुशर्रफ और तालिब पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की और तमंचे की बट से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.