बरेली, सितम्बर 24 -- सिविल लाइंस में कमिश्नरी के पास डिवाइडर पर यूनिपोल लगाने के लिए सड़क के दोनों ओर की गई बैरिकेडिंग से बाइक सवार तीन युवक तेज रफ्तार के चलते टकरा गए और करीब दस मीटर दूर उछलकर गिरे। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार रात करीब 12 बजे हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार तीन युवक सर्किट हाउस चौराहे से चौकी चौराहे की ओर जा रहे थे। सिविल लाइंस में कमिश्नरी के पास डिवाइडर पर यूनिपोल लगाने के लिए सड़क के दोनों ओर लोहे के पाइप लगाकर बैरिकेडिंग की दी गई है। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण बाइक सवार बैरिकेडिंग नहीं देख सके और बाइक उससे जा टकराई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बैरिकेडिंग से टकराने के बाद वह डिवाइडर से टकराई। इससे दो युवक करीब दस मीटर दूर फुटपाथ और एक सड़क पर जाकर गिरा। राहगीरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.