बेगुसराय, जनवरी 16 -- मंझौल, एक संवाददाता। थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि 23 जनवरी को होने वाले सरस्वती पूजनोत्सव के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। डीजे नहीं बजेगा। अश्लील गाना व डांस पर रोक रहेगा। रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजेगा। समय पर मूर्ति का विसर्जन करें। प्रशासन के द्वारा 24 एवं 25 जनवरी को मूर्ति विसर्जन की तिथि निर्धारित की गई है। मौके पर मुखिया राजेश कुमार, पूर्व मुखिया अरुण सिंह, निरंजन सिंह, अनिल सहनी, ओमप्रकाश गुप्ता, विनीत पासवान, वार्ड सदस्या बबीता देवी,ओमप्रकाश राम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.