हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 30 -- गोरखपुर में बेरहमी से एक महिला की हत्या कर दी गई। साथ ही उसकी बेटी पर भी जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की दूसरी बेटी ने घटना की जानकारी दी। हालांकि, लड़की हमलावरों की जानकारी नहीं दे पाई। उसका कहना है कि उसे बदमाशों नें अलग कमरे में बंद कर दिया था। घायल लड़की का इलाज जारी है। देर रात हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और लड़की की हालत में सुधार के बाद उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार गोरखपुर में चौरीचौरा के शिवपुर गांव में शनिवार की रात 1.45 बजे अज्ञात बदमाश एक घर में घुस गए। बदमाशों ने पूनम निषाद (45) पत्नी स्व. रविन्द्र की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। उसकी छोटी पुत्री अनुष्का (13) के ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.