बलिया, जनवरी 1 -- बलिया। कड़ाके की ठंड के बावजूद 2026 के स्वागत के लिए शहर समेत समूचा जनपद एक दिन पहले से ही पूरी तरह तैयार था। बुधवार की रात से ही युवाओं पर इसकी खुमारी छाने लगी। दोस्तों के साथ पार्टियों का दौर शुरू हो गया था। गीत-संगीत और डीजे पर डांस करते युवा अपने अंदाज में नव वर्ष के स्वागत में जुटे नजर आए। विभिन्न पिकनिक स्पॉट व होटल-रेस्तरां भी सज-धज कर तैयार हैं। सुरहा ताल और जीरा बस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र उपवन में बुधवार को भी लोग परिवार के साथ घुमने पहुंचे। वैसे तो नव वर्ष के स्वागत को हर कोई तैयार दिखा लेकिन युवाओं में इसे लेकर खास उत्साह नजर आया। कहीं मित्रों की टोली रंगारंग कार्यक्रम की तैयारी में जुटी थी, तो कहीं बाटी-चोखा की दावत बुधवार की रात से ही शुरू हो गई थी। घरों में भी नये वर्ष पर लजीज व्यंजन बनाने की तैयारी चल रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.